भारत
70 साल की बुजुर्ग से रेप, हवस के भूखे भेड़िए ने पार की हैवानियत की सारी हदें
jantaserishta.com
23 Aug 2024 4:36 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
एफआईआर दर्ज.
भागलपुर: नाबालिग से रेप, छात्रा से बलात्कार, युवती से दुष्कर्म, विवाहिता का यौन शोषण जैसे कांड बिहार में अब चौंकाने वाली खबरें नहीं रहीं। अक्सर ऐसी वारदातों को अंजाम दिया जाता है जिसकी खबरें मीडिया की सुर्खियां बनती हैं और पुलिस केस दर्ज करके कार्रवाई करती है। लेकिन यह सोंच कर भी मानवीय संवेदना को गहरा आघात लगता है कि किसी हैवान ने सत्तर वर्षीय वृद्ध महिला के साथ जबरदस्ती गंदा काम किया। लेकिन बिहार के भागलपुर में ऐसी घिनौनी घटना का एफआईआर दर्ज कराया गया है।
मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना भागलपुर के नवगछिया की है। एक हैवान ने एक 70 वर्षीय वृद्धा को अपना शिकार बनाया। मामला पुलिस जिला नवगछिया के अंतर्गत इस्माईलपुर थाना क्षेत्र का है। नवछिया पुलिस ने छानबीन तेज कर दिया है और आरोपी के गहनता के साथ पूछताछ कर रही है। कांड की जांच कर रहे पुलिस वाले भी हतप्रभ हैं। जो भी इस घटना के बारे में सुनता है वह स्तब्ध रह जाता है।
बुजुर्ग महिला के पोते ने बताया कि दादी मां संध्या साढ़े चार बजे के करीब मैदान की तरफ शौच करने गई। आरोपी छैला मंडल पिता स्व. पीतांबर मंडल वहीं पहले से घात लगाए बैठा था। महिला को अकेला और कमजोर पाकर छैला मंडल राक्षस बन गया। उसने महिला के साथ जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म घटना को अंजाम दिया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ ग्रामीण वहां पहुंच गए और आरोपी को छैला मंडल को दबोच लिया। सब मिलकर उसे गांव ले आए और पुलिस को सौंप दिया गया।
हैरानी की बात यह कि इस जघन्य कांड में भी आरोपी को बचाने के लिए पंचायत कराई गई और गांव में मामले को रफा दफा करा देने की कोशिश की गयी। वृद्ध महिला के मान सम्मान की कीमत 25 हजार लगा दी गई। पंचायत के पूर्व मुखिया सुजीत कुमार और उनके समर्थकों द्वारा इस घटना को मैनेज कराने की जमकर कोशिश की गयी और 25000 रुपये लेकर के इस मामला को खत्म करने की बात कही। थाना अध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी कर हो गयी है। पंचायत कराने और मामले को मैनेज कराने वालों की तलाश की जा रही है। उनके खिलाफ सबूत मिले तो कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





