भारत

शौचालय की छत गिरने से एक की मौत, मामला दर्ज

jantaserishta.com
4 May 2023 5:44 PM IST
शौचालय की छत गिरने से एक की मौत, मामला दर्ज
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| उत्तरपूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में गुरुवार को शौचालय की छत गिर गई। इस दुर्घटना में 70 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान शिव विहार निवासी रोशन लाल के रूप में हुई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि छत गिरने के संबंध में सुबह 11:05 बजे एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसके बाद आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन (ईआरवी) को मौके के लिए रवाना किया गया।
मौके पर पता चला कि एक घर का छज्जा घर के सामने बने बाथरूम के ऊपर गिर गया था। अधिकारी ने कहा, घटना के समय शौचालय का उपयोग कर रहे रोशन लाल की मौके पर ही मौत हो गई। करावल नगर थाने में आईपीसी की धारा 304-ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story