भारत

OMG! 70 हजार के नींबू चोरी, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
12 May 2022 4:36 PM IST
OMG! 70 हजार के नींबू चोरी, मचा हड़कंप
x

गाजियाबाद: नींबू महंगे क्या हुए चोरों की निगाह में भी आ गए. नींबू चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं. यूपी में गाजियाबाद के थाना मोदीनगर इलाके की सब्जी मंडी से चोरों ने 12 बोरी नींबू चुरा ली. चोर वहां रखी बाकी सब्जियों को छोड़कर नींबू को चुरा ले गए. चोरी किए गए नींबू की कीमत लगभग 70 हजार रुपये के आसपास बताई जा रही है.

गाजियाबाद के थाना मोदीनगर इलाके में स्थित सब्जी मंडी में भोजपुर के रहने वाला राशिद सब्जी का काम करता है. यहां सब्जी की दुकान में रखी हुई राशिद की नींबू की बोरियों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया. जब राशिद अपनी दुकान पर पहुंचा तो उसे वहां नींबू गायब मिले. हैरत की बात है कि नींबू के अलावा बाकी की सब्जी जस की तस रखी थी.
मंगलवार की रात को नींबू की 12 बोरियां को पल्लेदारों ने दुकान के शेड के नीचे पीछे की तरफ रख दिया था. जहां से इन नींबू की बोरियों को चोरों ने इनको चुरा लिया. मंडी का सीसीटीवी जब चेक किया गया तो इसमें चोर नजर आ गए.
नींबू चोरी करने के लिए बाकायदा चोर गाड़ी समेत तैयारी से आए थे. सुबह दुकानदार के शोर मचाने पर वहां भीड़ भी जमा हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंच गई और सीसीटीवी की मदद से चोरों को पकड़ने की बात कह रही है. यह घटना तब घटी जब मंडी में गार्ड भी तैनात है. इसके बावजूद बेखौफ चोर नींबू को चुरा कर ले गए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story