भारत
बिहार में इस साल 203 प्रजातियों के 70 हजार पक्षी पहुंचे
jantaserishta.com
9 Oct 2023 1:16 PM IST

x
पटना: बिहार में इस साल 203 प्रजातियों के करीब 70 हजार पक्षी पहुंचे। जलीय पक्षियों की यह गणना प्रदेश के 26 जिलों के 76 आर्द्रभूमियों (वैटलैंड) में की गई। वन, पर्यावरण एवं जलवायु विभाग की ओर से इस वर्ष राज्य के 26 जिलों में 30 जनवरी से लेकर 12 फरवरी के बीच 76 हजार वैटलैंड में रहने वाले पक्षियों का सर्वे कराया गया। इस दौरान प्रदेश में 203 प्रजातियों के 69,935 पक्षी पाए गए। गणना करने के लिए करीब 200 लोगों की 16 टीमों को लगाया गया था। बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव द्वारा रविवार को गणना रिपोर्ट जारी की गई।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष राज्य के 26 जिलों में 30 जनवरी से लेकर 12 फरवरी के बीच 76 हजार वैटलैंड में जलीय पक्षियों की गणना करवाई गई। उन्होंने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस साल पक्षियों की संख्या 24 हजार से भी अधिक है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





