भारत

2-3 नहीं बाइक पर सवार थे 7 युवक, वीडियो हुआ वायरल

jantaserishta.com
4 Aug 2022 1:28 PM IST
2-3 नहीं बाइक पर सवार थे 7 युवक, वीडियो हुआ वायरल
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
फिर...

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक बाइक का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र के प्रताप विहार रोड का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में एक बाइक पर 7 युवक बैठे हुए हैं. एक बाइक पर 7 युवक बैठकर रंगबाजी कर रहे हैं. इसका किसी ने वीडियो बना लिया.

बाइक सवार युवकों द्वारा यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ायी जा रही हैं. बाइक के पीछे चल रहे एक अन्य वाहन सवार ने यह वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर यह तेज़ी से वायरल हो रहा है. जब यह वायरल वीडियो गाजियाबाद यातायात पुलिस के अधिकारियों के संज्ञान में आया तो कार्रवाई शुरू की गई.
गाजियाबाद यातायात पुलिस द्वारा बाइक का भारी भरकम चालान किया गया है. यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली इस बाइक का यातायात के अलग-अलग नियमों के उल्लंघन करने को लेकर 24 हजार रुपये का चालान किया गया है. वीडियो में नजर आ रही बाइक नम्बर UP - 14- CH 1409 है.
इसका चालान कर यातायात पुलिस ने भी साफ कर दिया है कि बाइक को बाइक की तरह ही नियमों का पालन कर चलाया जाए और यदि इस तरह बाइक को 7 सीटर कार की तरह सवारियां बैठा कर चलाया जायेगा को भारी आर्थिक जुर्माना भरना होगा. इससे पहले भी गाजियाबाद में बाइस स्टंटबाजी का कई वीडियो वायरल हो चुका है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story