भारत
7 वर्षीय मासूम का शव कुएं से बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
jantaserishta.com
15 April 2026 1:39 PM IST

x
पूरे इलाके में भारी आक्रोश और तनाव का माहौल है.
कोडरमा: झारखंड के कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत घरबरियावर गांव में एक सात साल के मासूम की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। अज्ञात अपराधियों ने घर में सो रहे बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी और शव को पास के ही एक कुएं में फेंक दिया।
इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी आक्रोश और तनाव का माहौल है। मृतक की पहचान पवन यादव के पुत्र आर्यन कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, आर्यन मंगलवार की रात अपनी मां और बहन के साथ घर के भीतर सोया था। देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने बड़ी चालाकी से घर में प्रवेश किया और सोते हुए मासूम का अपहरण कर लिया।
बुधवार सुबह जब परिजनों की नींद खुली, तो आर्यन को बिस्तर से गायब पाकर उनके होश उड़ गए। काफी खोजबीन के बाद घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक कुएं में बच्चे का शव तैरता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही गांव में भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया।
मासूम आर्यन का शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर डोमचांच थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मामला प्रथम दृष्टया अपहरण के बाद हत्या का प्रतीत होता है। फिलहाल पुलिस गांव के संदिग्धों और परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के कारणों और हत्यारों का सुराग मिल सके।
इधर, मासूम की हत्या से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल की गश्त बढ़ा दी गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





