भारत

7 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, मौके से फरार हुआ दरिंदा

jantaserishta.com
20 April 2025 10:58 AM IST
7 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, मौके से फरार हुआ दरिंदा
x

सांकेतिक तस्वीर

आरोपी गिरफ्तार.
हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक 7 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है. फिलहाल शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
क्षेत्राधिकारी (सीओ) श्यामवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. जिसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी भूपेंद्र (21) को गिरफ्तार कर लिया गया. शनिवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.
पुलिस ने बताया कि भूपेंद्र शुक्रवार रात बच्ची को बहला-फुसलाकर पड़ोसी के घर की छत पर ले गया और उसके साथ रेप किया. हालांकि, जब स्थानीय लोग उसकी चीख सुनकर वहां पहुंचे तो बच्ची गंभीर हालत में पड़ी मिली. तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था. इसके बाद बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ ले जाया गया. बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story