भारत
7 साल की बच्ची का ऑटो चालक ने किया यौन उत्पीड़न, रोजाना ले जाता था स्कूल
jantaserishta.com
17 March 2023 5:06 PM IST

x
DEMO PIC
अभिभावकों में चिंता पैदा कर दी है जो अपने बच्चों को ऑटो से स्कूल भेजते हैं।
रामनगर (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक पुलिस ने शुक्रवार को राज्य के रामनगर जिले में एक सात साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है, जिसे वह रोजाना स्कूल ले जाता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पीड़िता को दूसरों को छोड़ने के बाद सबसे आखिर में ड्रॉप करता था। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकी भी दी थी।
घटना के बाद से डरी सहमी और अपने माता-पिता को नहीं बता पाने के कारण पीड़िता घर पर बीमार पड़ गई थी। मां ने उसकी ऐसी हालत देखकर उससे बात की और काफी देर के बाद पीड़िता ने ऑटो चालक द्वारा अपने साथ किए गए यौन शोषण की घटना को साझा किया।
परिजनों ने उसके खिलाफ रामनगर महिला थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।
इस घटना ने उन अभिभावकों में चिंता पैदा कर दी है जो अपने बच्चों को ऑटो से स्कूल भेजते हैं।
Tagsकर्नाटककर्नाटक न्यूज़कर्नाटक पुलिसऑटो चालकयौन उत्पीड़नkarnatakakarnataka newskarnataka policeauto driversexual harassment
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





