भारत

7 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, बिगड़ी पड़ोसी की नीयत

jantaserishta.com
25 Nov 2024 5:33 PM IST
7 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, बिगड़ी पड़ोसी की नीयत
x
सांकेतिक तस्वीर
अस्पताल में इलाज जारी.
सहरसा: खबर बिहार के सहरसा से जहां सात साल की मासूम को हैवानियत का शिकार बनाया गया। बच्ची जब घर में अकेली थी तो पड़ोस के युवक ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद वह भाग चला। लेकिन पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दबोच लिया है। बच्ची का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। घटना बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बच्ची की मां अपनी बहन के घर गयी थी पिता रिक्शा चलाते हैं। शनिवार की शाम पिता काम करके आए और खेती बारी का हाल देखने सरेह की ओर चले गए।इसी बीच बच्ची को अकेली देख कर पड़ोसी युवक घर में घुस गया। उसने बच्ची के साथ जबरन रेप किया। जब बच्ची रोने चिल्लाने लगी तो छोड़कर फरार हो गया। आस पास के लोग जब तक जुटते तबतक वह भाग चुका था।
हल्ला सुनकर बच्ची के पिता घर आए और पुलिस को खबर दी गई। सूचना पाकर बैजनाथपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। बच्ची से मिली जानकारी से पुलिस ने आरोपी को चिन्हित किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है।एफएसएल की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच किया है। कई नमूने एकत्रित किए गए हैं।
लड़की के पिता ने बताया कि आरोपी उसे पहले से तंग कर रहा है। वह घर खाली करने के लिए दबाव बनाता रहता था और धमकी भी देता था।एसपी के निद्रेश पर महिला पुलिस बच्ची से जानकारी जुटाकर छानबीन कर रही है। एसडीपीओ ने बताया कि जल्द ही पूरी बात सामने ला दी जाएगी। स्थानीय लोगों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। बच्ची का इलाज पुलिस की हिफाजत में चल रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story