भारत

बोरवेल में गिरा 7 साल का मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, देखें लेटेस्ट VIDEO

jantaserishta.com
14 March 2023 4:00 PM IST
बोरवेल में गिरा 7 साल का मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, देखें लेटेस्ट VIDEO
x
खेल रहा था और अचानक वह खुले बोरवेल में गिर गया।
भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में मंगलवार को एक 7 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया। बच्चे को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। यह घटना राज्य की राजधानी भोपाल से करीब 60 किलोमीटर दूर विदिशा जिले में हुई। बोरवेल में गिरे बच्चे की पहचान लोकेश अहिरवार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना, उस समय हुई जब बच्चा खेड़खेड़ी पाथर गांव में खेल रहा था और अचानक वह खुले बोरवेल में गिर गया।
लटेरी के सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट हर्षल चौधरी ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद एक बचाव दल मौके पर पहुंचा और बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिए ऑपरेशन शुरू किया।
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन में जेसीबी मशीन की मदद से बच्चे को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं। बच्चे की स्थिति को बेहतर तरीके से ट्रैक करने के लिए बोरवेल में एक कैमरा भी उतारा गया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उन्होंने विदिशा जिला प्रशासन को बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने का निर्देश दिया है। भोपाल से एक रेस्क्यू टीम भी विदिशा भेजी गई।
गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में मध्य प्रदेश के कई जिलों में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि यह घटना तब हुई जब मध्य प्रदेश सरकार ने सभी जिला प्रशासनों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि एक भी बोरवेल खुला न रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story