भारत

शिक्षक के पीटने से 7 साल के बच्चे की मौत, स्कूल का मालिक फरार

jantaserishta.com
24 March 2023 3:56 PM IST
शिक्षक के पीटने से 7 साल के बच्चे की मौत, स्कूल का मालिक फरार
x
पिछले 10 दिनों से हॉस्टल में रह रहा था।
पटना (आईएएनएस)| बिहार के सहरसा जिले में शुक्रवार को शिक्षक द्वारा कथित रूप से की गई पिटाई के बाद सात साल के एक बच्चे की मौत हो गई।
पीड़ित आदित्य कुमार सदर थाना क्षेत्र के एक गांव के एक निजी स्कूल में एलकेजी का छात्र था। वह पिछले 10 दिनों से हॉस्टल में रह रहा था।
उसके माता-पिता पास ही मधेपुरा जिले के रहने वाले हैं।
पुलिस के मुताबिक, स्कूल प्रशासन ने आदित्य के माता-पिता को सूचित किया कि वह बेहोश हो गया है और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जब तक उसके माता-पिता पहुंचे, पीड़ित बच्चे की मौत हो गई।
आदित्य के पिता प्रकाश यादव ने कहा, हमने अपने बच्चे को 14 मार्च को सहरसा जिले के स्कूल सह छात्रावास में भेज दिया। हमें शुक्रवार को फोन आया कि आदित्य बेहोश हो गया है और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब हम अस्पताल पहुंचे, तो वह पहले ही मर चुका था।
सदर थाने के उपनिरीक्षक बृजेश चौहान ने कहा, मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का आरोप है कि मारपीट के कारण उसकी मौत हुई है। हम स्कूल के मालिक को भी गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं। वह फरार है। हमने एफआईआर दर्ज कर ली है और उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story