
x
आर्मी से निकाले गए चौधरी नाम के शख्स को खारघर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
मुंबई: महाराष्ट्र के नवी मुंबई से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आर्मी से निकाले गए चौधरी नाम के शख्स को खारघर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. चौधरी खुद को आर्मी का बड़ा अधिकारी बताकर पहले 7 महिलाओं से शादी कर चुका है. 2017 मैं आर्मी ने चौधरी का कोर्ट मार्शल करके निकाल दिया था.
आर्मी में चौधरी सिपाही के पद पर कार्यरत था, लेकिन साल भर से अपने ड्यूटी पर नहीं गया था और बिना किसी को बताए वह अचानक गायब हो गया था. इसके बाद विभाग द्वारा उससे कई बार संपर्क किया गया लेकिन इसके बावजूद भी उससे संपर्क नहीं हो सका, जिसकी वजह से आर्मी ने 2017 में उसका कोर्ट मार्शल कर दिया था.
चौधरी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और कोर्ट मार्शल होने के बाद वह नवी मुंबई के एक रेस्टोरेंट बार में चौकीदार की नौकरी करने लगा. चौधरी ने अपना सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाया जिसमें उसने खुद को आर्मी को बड़ा अफसर बताया और पुणे, दिल्ली, नवी मुंबई और अन्य शहरों की अमीर महिलाओं को अपने जाल में फंसाने का काम किया और एक-एक करके 7 महिलाओं से शादी कर ली.
नवी मुंबई में ही रहने वाली एक महिला जिसने चौधरी ने शादी की थी, उसको चौधरी पर शक हुआ और उसने इस पर नजर रखना शुरू कर दिया. इसके बाद उस महिला को पता चला कि चौधरी ने कई महिलाओं को अपने जाल में फंसाया है. इसके बाद महिला ने पुलिस थाने का रूख किया और अपनी शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने 17 अगस्त को मामला दर्ज कर 18 अगस्त को चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. जब जांच शुरू की गई तो पुलिस की आंखें भी खुली की खुली रह गई, क्योंकि चौधरी के पास एक डायरी मिली जिसमें उसने कुछ कोड वर्ड लिखे हुए थे.डायरी में भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (बीएआरसी) तथा अन्य संवेदनशील ठिकानों की जानकारी कोड वर्ड में लिखी गई थी. इसके बाद इंटेलिजेंस ब्यूरो और ATS भी मामले की जांच में जुट गए हैं.
इस मामले में सबसे अहम खुलासा तब हुआ जब जांच एजेंसियों के सामने चौधरी ने बताया कि उसने पाकिस्तान में जाकर डेढ़ महीने तक ट्रेनिंग ली थी. अब इंटेलिजेंस ब्यूरो एटीएस और अन्य जांच एजेंसी चौधरी द्वारा किए जा रहे दावों की तहकीकात में जुट गई हैं. चौधरी की सारी बातों में कितनी सच्चाई है, इसका पता लगाया जा रहा है. मामला देश की सुरक्षा से जुडा होने के कारण जांच में बड़ी ही सावधानी बरती जा रही है.
Tagsमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र पुलिसमुंबईआर्मीखारघर पुलिसफर्जी प्रोफाइलशादीmaharashtramaharashtra policemumbaiarmykharghar policefake profilemarriage
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





