भारत

एक बाइक पर 7 लोग, पुलिस ने कहा- बाइक पर नहीं, परिवार पर रहम कीजिए

jantaserishta.com
16 Aug 2021 10:15 AM IST
एक बाइक पर 7 लोग, पुलिस ने कहा- बाइक पर नहीं, परिवार पर रहम कीजिए
x

एक बाइक और उसपर 7 लोग. जी हां, जिस तरह सुनकर आप हैरान हैं, उसी तरह उत्तर प्रदेश में एक बाइक पर इतने लोगों को देखकर यूपी की पुलिस भी चौंक गई थी. अब यूपी पुलिस की तरफ से इस बाइक सवार की फोटो जारी करके लोगों को जागरूक किया गया है. यूपी पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, 'चालान से नहीं, यमराज से डरिए.'

यूपी पुलिस की यह बात ठीक भी है. सड़क पर सिर्फ चालान के डर से नियमों का पालन नहीं होना चाहिए. क्योंकि नियमों का पालन करने में लोगों की ही सुरक्षा है.
चालान से नहीं, यमराज से डरिये 🙏#RoadSafety #UPPCares pic.twitter.com/Lu5RC6XWmC
अब यूपी की एटा पुलिस ने जिस तस्वीर को शेयर किया है उसमें शख्स ने बाइक पर एक महिला के अलावा 5 बच्चों को बैठा रखा है. इतना ही नहीं उसने खुद भी हेलमेट नहीं लगाया है. शख्स को देखकर वहां खड़े पुलिसकर्मी ने भी उसे नमन कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक, यह तस्वीर एटा जिले के माया पैलेस चौराहे की है. वहां पुलिसवाले ने बाइक पर सवार सात लोगों को देखा था. बाइक रोकी तो शख्स ने कहा कि वह अस्पताल गया था और अब अपने परिवार संग वापस आ रहा है. पुलिस ने शख्स का चालान काटा और साथ ही साथ उसे ट्रैफिक नियमों के बारे में भी समझाया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story