भारत

7 लोग घायल LIVE वीडियो...60 फुट ऊंचा मंदिर का रथ पलट गया

jantaserishta.com
18 Feb 2026 10:20 AM IST
7 लोग घायल LIVE वीडियो...60 फुट ऊंचा मंदिर का रथ पलट गया
x
वीडियो हुआ वायरल.
वेल्लोर: तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में धार्मिक उत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया. 'मयाना कोल्लई' पर्व पर करीब 60 फीट ऊंची मंदिर रथ यात्रा निकाली जा रही थी. इसी दौरान अचानक असंतुलित होकर रथ पलट गया. इस घटना में कम से कम सात श्रद्धालु घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कार्यक्रम तुरंत रोक दिया गया. इस घटना का वीडियो सामने आया है.
जानकारी के अनुसार, यह पारंपरिक उत्सव हर साल आयोजित किया जाता है, जिसमें आसपास के लगभग 10 गांवों के श्रद्धालु एकजुट होकर भाग लेते हैं. उत्सव के तहत सुसज्जित अम्मन देवी की प्रतिमा को विशाल रथ पर स्थापित कर यात्रा निकाली जाती है.
रथ को श्रद्धालु मिलकर खींचते हुए पालारु नदी की ओर ले जाते हैं. यह आयोजन क्षेत्र की आस्था और परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है.
बताया जा रहा है कि यह हादसा आधी रात के आसपास हुआ, जब रथ को कझिन्जुर (Kazhinjur) इलाके से मुख्य सड़क की ओर खींचा जा रहा था. इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से 60 फीट ऊंचा रथ एक ओर झुक गया और पलट गया. रथ के भीतर और आसपास मौजूद श्रद्धालु इसकी चपेट में आ गए.
हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया. रथ के नीचे फंसे श्रद्धालुओं को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. सभी घायलों को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है.
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए. अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दिए. माना जा रहा है कि रथ का संतुलन बिगड़ने, पहियों के फिसलने या मार्ग की स्थिति के कारण यह हादसा हुआ. फिलहाल घायलों का इलाज जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story