
x
पटना (आईएएनएस)| ओडिशा ट्रेन हादसे में कम से कम 288 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में सात लोग बिहार हैं। इसके अलावा बिहार के 36 अन्य लोग घायल हुए हैं और छह लापात बताए जा रहे हैं। सात मौतों में से तीन मधुबनी जिले से, दो जमुई जिले से, एक नवादा और एक पूर्वी चंपारण जिले से है। घायलों में 11 पूर्वी चंपारण के, नौ मधुबनी के, छह नवादा के, पांच बेगूसराय के और पांच जमुई के हैं।
अब तक मधुबनी से छह, पश्चिम चंपारण से दो, जमुई और बिहारशरीफ से एक-एक व्यक्ति के लापता होने की खबर है। लापता और घायलों के परिजन बालासोर के लिए रवाना हो गए हैं। बिहार सरकार ने घायलों को सहायता प्रदान करने, लापता व्यक्तियों का पता लगाने और शवों को वापस लाने की व्यवस्था करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम ओडिशा भेजी है।
टीम घायल लोगों को घर वापस लाने के लिए परिवहन के अन्य साधनों की भी सुविधा प्रदान करेगी। बिहार सरकार ने अररिया से 24, किशनगंज से दो, दरभंगा से नौ, समस्तीपुर से तीन और सीतामढ़ी जिले से दो लोगों को वापस लाने के लिए बसों की व्यवस्था की है।
Tagsओडिशा ट्रेन हादसाट्रेन हादसाबिहारबालासोर ट्रेन हादसाOdisha train accidenttrain accidentBiharBalasore train accident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





