भारत

7 लोगों की मौत, अनियंत्रित होकर ऑटो पर पलटा ट्रक

jantaserishta.com
5 Jun 2025 4:36 PM IST
7 लोगों की मौत, अनियंत्रित होकर ऑटो पर पलटा ट्रक
x
बड़ा सड़क हादसा.
रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा में मौत की घाटी से मशहूर हो चुकी सोहागी घाटी में एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया. नेशनल हाइवे 30 में एक अनियंत्रित ट्रक लुढ़क कर ऑटो के ऊपर गिर गया. इस हादसे में 7 तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि अन्य 3 घायल हुए है. तीर्थयात्री प्रयागराज में गंगा स्नान कर घर लौट रहे थे. सूचना मिलते ही पुलिस ने रेस्क्यू किया और घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया है.
NH 30 की घाटी से एक ट्रक गुजर रहा था तभी ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो के ऊपर पलट गया. इस हादसे के चलते ऑटो सवार उसकी चपेट में आ गए. हादसा इतना भयावह था कि ट्रक और ऑटो के परखच्चे उड़ गए. ऑटो में कुल 8 तीर्थयात्री सवार थे. जिसमें 7 तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई.
बताया गया है कि ऑटो सवार सभी तीर्थयात्री प्रयागराज से गंगा स्नान कर मऊगंज जिले के नईगढ़ी जा रहे थे. जबकि ट्रक प्रयागराज से होकर रीवा की ओर आ रहा था. घायलों और मृतकों की पहचान की जा रही है. सभी घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. हादसा किसकी लापरवाही से हुआ है या फिर तकनीकी खराबी से असल वजह की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story