भारत
7 लोगों की मौत, 35 से अधिक घायल...तेज रफ्तार कंटेनर बना काल
jantaserishta.com
11 Aug 2025 5:20 PM IST

x
इलाके में हड़कंप.
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले के खेड़ तालुका के कुंडेश्वर में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 35 से अधिक लोग घायल हो गए. हादसा इतना भयावह था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. मृतक और घायल श्रद्धालु मंदिर दर्शन के लिए यात्रा कर रहे थे. वहीं, अधिकारियों को आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.
जानकारी के मुताबिक, हादसा शिक्रापुर–चाकन रोड पर करांदी गांव की सीमा में हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, तेज रफ्तार मालवाहक कंटेनर चालक ने नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित होकर 7 से 8 वाहनों को रौंद डाला.
टक्कर की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई वाहन सड़कों पर पलट गए और उनमें सवार लोग घायल हो गए. इसके बाद कंटेनर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसा, जिससे वहां भी भारी नुकसान हुआ. घटना के बाद आसपास के लोगों और राहगीरों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया.
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची. घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं, पेठ के पूर्व सरपंच जयसिंह दरेकर ने दुर्घटना को बेहद गंभीर बताया और कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. उन्होंने यह भी पुष्टि की कि बचाव अभियान जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





