भारत

7 लोगों की मौत, कोयला खदान में धमाके के बाद अफरातफरी

jantaserishta.com
7 Oct 2024 1:13 PM IST
7 लोगों की मौत, कोयला खदान में धमाके के बाद अफरातफरी
x
कई लोग घायल बताए जा रहे हैं.
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित एक कोयला खदान में धमाका होने की वजह से 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. जिस कोयला खदान में यह ब्लास्ट हुआ वह बीरभूम जिले के लोकपुर थाना क्षेत्र में स्थित है.
कंपनी का नाम गंगारामचक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड कोलियरी (GMPL) है जहां कोयला क्रशिंग के दौरान यह खदान में ब्लास्ट हो गया. इस घटना में कई कर्मचारी भी घायल हुए हैं.
सूत्रों का दावा है कि कोयला क्रशिंग के लिए कोयला खदान में विस्फोट करते समय यह हादसा अनजाने में हुआ. जैसे ही धमाका हुआ तो मौके पर मौजूद जी.एम.पी.एल. के कई अधिकारी और कर्मचारी वहां से भाग निकले.
स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और बचे हुए मजदूरों को सुरक्षित निकाला जा रहा है. इसके अलावा स्थानीय बीजेपी विधायक भी मौके पर हैं. फिलहाल बचाव और राहत का कार्य जारी है. पुलिस मृतकों के परिजनों की भी जानकारी जुटा रही है और उनसे संपर्क कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story