भारत

7 लोगों की मौत 14 घायल, श्रद्धालुओं का वाहन सड़क हादसे का शिकार

jantaserishta.com
10 March 2025 9:53 AM IST
7 लोगों की मौत 14 घायल, श्रद्धालुओं का वाहन सड़क हादसे का शिकार
x
देखें वीडियो.
सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में रविवार देर रात एक ट्रक और स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के बीच टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। पुलिस उपाधीक्षक गायत्री तिवारी ने बताया कि यह घटना सीधी-बहरी रोड पर उपनी पेट्रोल पंप के पास देर रात करीब 2.30 बजे हुई।
उन्होंने बताया कि एसयूवी मैहर की ओर जा रही थी जबकि ट्रक सीधी से बहरी की ओर जा रहा था, तभी दोनों वाहनों की आमने सामने की टक्कर हुई। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में एसयूवी में सवार सात लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य लोग घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि 9 घायलों को इलाज के लिए रीवा रेफर किया गया है और अन्य का सीधी जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है तथा जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story