भारत

7 माह की गर्भवती महिला ने की आत्महत्या, पति पर प्रताड़ना के आरोप

SHIDDHANT
21 Jun 2026 7:19 PM IST
7 माह की गर्भवती महिला ने की आत्महत्या, पति पर प्रताड़ना के आरोप
x
घरेलू विवाद के बीच महिला की मौत से हड़कंप
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जिले में थाना देहात कोतवाली क्षेत्र की आजाद कॉलोनी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 7 माह की गर्भवती महिला ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। महिला की पहचान 30 वर्षीय सएबा पत्नी शारिक के रूप में हुई है, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वह अपने पीछे करीब 2 साल के बेटे को छोड़ गई है, जिससे परिवार में गहरा शोक है।
परिजनों ने इस मामले में पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के चाचा शाहिद अहमद के अनुसार, सएबा की शादी लगभग 5 साल पहले हुई थी और उसके पति द्वारा लगातार मारपीट की जाती थी। परिजनों का आरोप है कि पति के अन्य महिलाओं से संबंध थे और विरोध करने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था।
परिवार के अनुसार, पिछले तीन महीनों से घर में लगातार विवाद चल रहा था। चार दिन पहले भी डायल 112 पुलिस टीम महिला को उसके ससुराल छोड़कर गई थी। मृतका की मां गुलनाज ने बेटी के लिए न्याय की मांग की है और मामले की निष्पक्ष जांच की अपील की है। पुलिस के अनुसार, 20 जून की रात सूचना मिली थी कि महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया है, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एएसपी मनोज यादव ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Next Story