भारत

मेक्सिको में रिसॉर्ट पर हमले में 7 की मौत

jantaserishta.com
16 April 2023 11:59 AM IST
मेक्सिको में रिसॉर्ट पर हमले में 7 की मौत
x
मेक्सिको सिटी (आईएएनएस)| मध्य मैक्सिको के एक रिसॉर्ट ला पाल्मा में एक सशस्त्र हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और एक अन्य शख्स घायल हो गया। स्थानीय सरकार ने एक बयान में ये जानकारी दी है। सिन्हुआ न्यूज एजेसी की रिपोर्ट के अनुसार, स्प्रिंग स्कूल की छुट्टी के आखिरी दिन शनिवार को गुआनाजुआतो राज्य के कोरटजार नगरपालिका में यह हमला हुआ।
बयान में कहा गया है कि नगरपालिका सुरक्षा अधिकारियों ने तीन महिलाओं, तीन पुरुषों और सात साल से कम उम्र के एक बच्चे को मृत पाया और घायल को अस्पताल ले जाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि लोगों का एक समूह घटनास्थल पर पहुंचा और अंधाधुंध गोलियां चलाईं।
बयान में कहा गया है कि सार्वजनिक सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है और अभी तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story