भारत

महिला के पेट से निकला 7 किलो का ट्यूमर, होती थी ये दिक्कत

jantaserishta.com
12 Aug 2021 9:24 AM IST
महिला के पेट से निकला 7 किलो का ट्यूमर, होती थी ये दिक्कत
x

तमिलनाडु के मदुरै जिले में रहने वाली एक महिला के पेट से सात किलोग्राम का ट्यूमर निकाला गया है. पार्कटाउन की रहने वालीं शर्मीला देवी को पिछले छह महीने से पेट में दर्द की शिकायत थी. इस दौरान, उनके पेट का ट्यूमर लगातार बड़ा होता गया.

बाद में शर्मीला को सरकारी राजाजी अस्पताल के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में भर्ती कराया गया. वहां डॉक्टरों ने इलाज करते हुए उनके पेट के ट्यूमर को बाहर निकाल दिया.
महिला के पेट में लगभग 30 x 30 सेमी का एक विशाल डिम्बग्रंथि ट्यूमर था. उसका वजन लगभग 7 किलो था. प्रोफेसर और एचओडी डॉ एन सुमति, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ एम सुधा, डॉ जोसेफिन, एनेस्थेटिस्ट प्रोफेसर, एचओडी डॉ सेल्वाकुमार और डॉ सुदर्शन के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम ने एक कठिन प्रक्रिया के बाद ट्यूमर को हटा दिया.
महिला का इलाज होने के बाद ट्यूमर को पूरी तरह से निकाल दिया गया है. डॉक्टरों का कहना है कि अब महिला पूरी तरह से स्वस्थ है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story