भारत

7 लड़कियों की मौत, हुई ये घटना

jantaserishta.com
5 Jun 2022 5:32 PM IST
7 लड़कियों की मौत, हुई ये घटना
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मचा हड़कंप।

कुड्डालोर: ​तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले (Tamilnadu Cuddalore) में नदी में नहाते समय 7 लड़कियां पानी में डूब गईं. मामले की सूचना ​मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया. गोताखोरों की मदद से सभी को नदी से निकाला गया, लेकिन डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया. शवों को कुड्डालोर के अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, कुचिपलयम के पास गेडिलम नदी पर बने चेक डैम पर सात लड़कियां नहाने गई थीं. इसी दौरान वे डूब गईं. इसी दौरान नदी में नहाते समय दो लड़कियां गहराई में चली गईं. वे जब डूबने लगीं तो मदद के लिए चिल्लाईं. लड़कियों की आवाज सुनकर अन्य लड़कियां उनकी मदद के लिए उनकी ओर बढ़ीं, लेकिन वे भी डूब गईं. पानी में डूबने से सातों लड़कियों की मौत हो गई. इनमें 16 वर्षीय सुमुथा, 19 वर्षीय नवनीता, 19 वर्षीय प्रिया, 15 वर्षीय मोनिका, 17 वर्षीय संगीता, 14 वर्षीय प्रियदर्शिनी और 12 साल की काविया शामिल हैं.
सूचना के बाद पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से लड़कियों की तलाश की गई. इस दौरान सभी लड़कियों के शव बरामद हुए. शवों को कुड्डालोर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. घटना की सूचना मिलने पर राज्य के कृषि मंत्री एमआरके पन्नीरसेलवन अस्पताल पहुंचे और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story