भारत

चोरी के लिए 7 कुत्तों को दिया जहर, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
30 Jan 2022 5:27 PM IST
चोरी के लिए 7 कुत्तों को दिया जहर, फिर जो हुआ...
x

DEMO PIC

हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.

कैमूर: बिहार के कैमूर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर 7 कुत्तों को जहर खिलाकर मार डाला गया. इस घटना को चोरी के मकसद से अंजाम दिया गया है. क्योंकि मां काली के मंदिर में रखी दान पेटी तोड़कर चोरों ने 15 हजार रुपये चुरा लिए. इस घटना के बाद से गांव के लोगों में गुस्सा है और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की जा रही है.

कैमूर जिले के मोहनिया में भभुआ रोड रेलवे कैंपस में स्थित मां काली का मंदिर है. शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने मां काली मंदिर के रक्षा करने 7 कुत्तों को जहरीला पदार्थ खिलाकर मौत के घाट उतार दिया. मंदिर के अंदर रखी दान पेटी में रखे लगभग 15 हजार रुपये भी निकाल लिए. जैसे की इस घटना की जानकारी गांव में फैली मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और इसकी सूचना जीआरपी और लोकल थाने की पुलिस को दी.
जीआरपी और पुलिस में हुआ मतभेद
कुत्तों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए फिलहाल नहीं भेजा गया है. क्योंकि इस घटना को लेकर जीआरपी और स्थानीय पुलिस में इलाके को लेकर मतभेद चल रहा है. जीआरपी का कहना है कि यह मामला मोहनिया थाना क्षेत्र के अधीन है, इसलिए लोकल पुलिस कुत्तों का पोस्टमार्टम कराएगी. वहीं स्थानीय पुलिस का कहना है कि घटनास्थल जीआरपी के अंतर्गत आता है. इसलिए पोस्टमॉर्टम की जिम्मेदारी उनकी नहीं है.
कुत्तों का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया गया है
अब इस मामले पर डीएसपी का कहना है कि जीआरपी और स्थानीय पुलिस के साथ बैठकर मामले को सुलझाया जाएगा. वहीं ग्रामीणों का कहना है कि इस विवाद के चलते आरोपियों को पकड़ने में देरी हो रही है और अबतक कुत्तों का पोस्टमॉर्टम भी नहीं कराया गया है. नगर पंचायत के प्रतिनिधि शिवजी का कहना है कि इस मामले को अगर जल्द- जल्द नहीं सुलझाया गया तो वो धरना प्रदर्शन करेंगे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story