भीषण सड़क हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, CM योगी ने जताया शोक

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में रविवार सुबह टेम्पो ट्रेवलर और कंटेनर के बीच भिड़ंत में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं. जबकि हादसे में 9 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को बहराइच स्थित महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है. टेम्पो ट्रेवलर सवार सभी श्रद्धालु कर्नाटक के बीदर जिले से चलकर उत्तराखंड आए थे. फिर अयोध्या होते हुए बनारस जाने वाले थे.
मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) May 29, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





