7 लोगों की मौत, एम्बुलेंस का हुआ एक्सीडेंट, मचा कोहराम

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. एंबुलेंस ड्राइवर को नींद आने की वजह से हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि राममूर्ति अस्पताल की एंबुलेंस मंगलवार सुबह डिवाइडर से टकरा गई. एंबुलेंस दिल्ली से बरेली के लिए आ रही थी. हादसे में एंबुलेंस में सवार 7 लोगों की मौत हो गई. घटना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र की है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बरेली में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है: उत्तर प्रदेश CMO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





