भारत
ज्वेलरी शोरूम में 7 करोड़ की चोरी, जिले में हड़कंप मचा
jantaserishta.com
30 Sept 2022 5:22 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
शोरूम का मैनेजर 10-12 किलो सोना, 20 लाख कैश और करोड़ों के डायमंड लेकर अपने साथी के साथ फरार हो गया।
मेरठ: मेरठ के नील गली स्थित हल्दर ज्वैलर्स के शोरूम में मैनेजर ने करीब सात करोड़ की चोरी हो गई। आरोप है कि शोरूम का मैनेजर 10-12 किलो सोना, 20 लाख कैश और करोड़ों के डायमंड लेकर अपने साथी के साथ फरार हो गया। गुरुवार सुबह घटना का पता लगा तो बाजार में हड़कंप मच गया। खुलासा हुआ कि बाजार के दर्जनभर लोगों ने मैनेजर के पास सोना रखा हुआ था। देहली गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी पर शोरूम मालिक ने अपनी ओर से दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।
सर्राफा बाजार नील गली में शफीकुल रहमान का हल्दर नाम से ज्वैलरी शोरूम है। शोरूम पर पश्चिम बंगाल निवासी युवक चिरंजीत करीब डेढ़ साल से काम करता था। शोरूम मालिक को उस पर काफी विश्वास था, इसलिए शोरूम की चाबी उसी को दी हुई थी। बुधवार रात चिरंजीत अपने साथी देवाशीष के साथ शोरूम पर पहुंचा और ताला खोलकर वहां से करीब 10-12 किलो सोना, गल्ले में रखा 20 लाख कैश और करोड़ों के डायमंड लेकर फरार हो गया।
गुरुवार सुबह जब चिरंजीत शोरूम पर नहीं आया तो घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद बाजार में हड़कंप मच गया। खुलासा हुआ कि बाजार से भी दर्जनभर लोगों ने चिरंजीत को शोरूम पर रखने के लिए सोना दिया था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। चिरंजीत और देवाशीष के खिलाफ देहली गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। शोरूम मालिक ने चिरंजीत की धरपकड़ के लिए दो लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी घोषित किया है। फिलहाल आरोपी की तलाश में सर्विलांस टीम और थाना पुलिस को लगाया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





