भारत

विस्फोट के बाद खेल रहे 7 बच्चे जख्मी, SSP बोले- SIT जांच कर रही, दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी

jantaserishta.com
1 Oct 2024 5:13 PM IST
विस्फोट के बाद खेल रहे 7 बच्चे जख्मी, SSP बोले- SIT जांच कर रही, दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी
x
देखें वीडियो.
पटना: बिहार के भागलपुर के खिलाफत नगर इलाके में हुए एक विस्फोट में 7 बच्चों के घायल होने की खबर आ रही है. ये घटना तब हुई जब बच्चे खेल रहे थे. विस्फोट में 3-4 बच्चों को मामूली चोटें आईं हैं, जबकि 3 बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं. विस्फोट की सूचना के बाद एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.
भागलपुर के SSP आनंद कुमार ने कहा, 'खिलाफत नगर इलाके में कुछ बच्चे खेल रहे थे, तभी विस्फोट हुआ और 7 बच्चे घायल हो गए. 3-4 बच्चों को मामूली चोटें आईं, जबकि 3 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.'
एसएसपी ने कहा, एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई है. उन्होंने विस्फोट सामग्री एकत्र कर ली है. यह किस तरह का बम था, यह एफएसएल टीम की ओर से एकत्र किए गए नमूनों की जांच के बाद ही पता चलेगा। इस मामले की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया है. आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story