
x
परिवारों में शोक की लहर.
हिसार: हरियाणा के हिसार जिले के नारनौंद के पास बुढ़ाना गांव में एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें ईंट भट्ठे में दीवार गिरने से 7 बच्चे दब गए। इस हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई। इन बच्चों की उम्र 3 महीने से 9 साल के बीच बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव का काम किया। घायलों को हिसार के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा रविवार की आधी रात को हुआ, जब मजदूर सो रहे थे। इस हादसे के कारण मृतकों के परिवारों में शोक की लहर है।
दरअसल, नारनौंद के बुढ़ाना गांव में एक ईंट भट्ठे पर कई मजदूर काम करते हैं। रात को भट्ठे की चिमनी से जुड़ी दीवार गिर गई। इसमें मजदूरों के परिवार दब गए। मृतकों में 3 महीने की निशा, करीब 9 साल का सूरज, 9 साल का विवेक और 5 साल की नंदिनी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि चिमनी के पास बनी दीवार के नजदीक सभी बच्चे सो रहे थे। यह दीवार चारों ओर से घिरी हुई है और इसमें बाहर जाने का एक बड़ा गेट है। जहां बच्चे सो रहे थे, वहीं पक्की ईंटो की दीवार थी जो बच्चों पर गिर गई।
इस हादसे में तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घायल 3 बच्चों को मलबों से निकालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, मगर उनको हिसार रेफर कर दिया गया। इसी दौरान रास्ते में 3 महीने की बच्ची ने दम तोड़ दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





