भारत

चूरू जिले में 7 उम्मीदवारों ने भरे 9 नामांकन

jantaserishta.com
2 Nov 2023 7:42 PM IST
चूरू जिले में 7 उम्मीदवारों ने भरे 9 नामांकन
x

चूरू। विधानसभा आम चुनाव 2023 अंतर्गत नामांकन पत्र दाखिल करने के चौथे दिन गुरुवार को जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में 7 उम्मीदवारों ने 9 नामांकन पत्र दाखिल किए।

जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि गुरुवार को जिले की सादुलपुर विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी से मनोज कुमार, सरदारशहर से इंडियन नेशनल कांग्रेस से अनिल कुमार शर्मा,

निर्दलीय राजेंद्र कुमार भांभू ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसी प्रकार चूरू विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय महेंद्र नारायण पांडेय ने नामांकन भरा। रतनगढ से निर्दलीय लालाराम भाट ने एक तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस से पूसाराम गोदारा ने दो नामांकन पत्र दाखिल किए। सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की संतोष ने दो नामांकन पत्र दाखिल किए। गुरुवार को तारानगर विधानसभा क्षेत्र से किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story