7 बीजेपी कार्यकर्ता घायल, बस में जा रहे थे रामलला के दर्शन करने
![7 बीजेपी कार्यकर्ता घायल, बस में जा रहे थे रामलला के दर्शन करने 7 बीजेपी कार्यकर्ता घायल, बस में जा रहे थे रामलला के दर्शन करने](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/02/23/3556156-untitled-37-copy.webp)
यूपी। बदायूं के दातागंज से अयोध्या के लिए रवाना हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की बस शाहजहांपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के हुलासनगरा क्रासिंग के समीप खंती में पलट गई। हादसे में सात भाजपा कार्यकर्ता घायल हुये। जिनका मैकलगंज पर डाक्टर को बुलाकर उपचार कराया फिर उन्हें दूसरी बस से अयोध्या रवाना किया। सूचना पर बदायूं सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार्यकर्ताओं का हाल जाना।
बदायूं जिले से शुक्रवार को 5100 पदाधिकारी व कार्यकर्ता अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन के लिये सुबह सात बजे बसों से रवाना हुये। इन कार्यकर्ताओं में कुंवरगांव क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी एक बस में मौजूद थी। हाइवे पर दूसरी बस से आगे निकलने के चक्कर में ड्राइवर बस पर काबू नहीं रख सका और अनियंत्रित होकर बस खंती में पलट गई। गनीमत रही, जहां बस पलटी वहां एक छोटे पेड़ से उसे रोक लिया, इसी पेड़ से से आगे 11 हजार की लाइन जा रही थी।
जानकारी मिलते ही बदायूं के सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता मौके पर पहुंचे और उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का हाल जाना। घायलों को मैकलगंज में डाक्टर को बुलाकर उपचार कराया और दूसरी बस को मंगाकर सभी को रवाना किया। जानकारी के मुताबिक बदायूं जिले के दातागंज से भाजपा कार्यकर्ताओं की बस शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे अयोध्या के लिए रवाना हुई थी। बताया गया कि बस में 40 से अधिक लोग सवार थे। शाहजहांपुर जिले के थाना जैतीपुर के गांव मानपुर नगरीय-नवादा मोड़ के बीच चालक बस से नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई।
![Nilmani Pal Nilmani Pal](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/10/01/3486221-untitled-102-copy.webp)