
x
सांकेतिक तस्वीर
मचा हड़कंप.
सासाराम: बिहार के रोहतास जिले में पुलिस थाने से ही चोरी का मामला सामने आया है। तिलौथु थाने के मालखाने से हथियार और मोबाइल फोन चुरा लिए गए। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी तीन-चार दिन तक मालखाने से थोड़ा-थोड़ा सामान चुराकर ले जा रहे थे। पुलिस वालों को इसकी भनक तक नहीं लगी। एक हफ्ते पहले जब्त शराब मालखाने में रखने गए, तो वारदात का पता चला।
रोहतास एसपी रौशन कुमार ने शनिवार को बताया कि तिलौथु थाना के मालखाना प्रभारी रमेश मेहता बीते 5 अक्टूबर को जब्त देशी महुआ शराब मालखाने में रखने गए। इस दौरान उन्हें दरवाजा की कुंडी निकली हुई दिखी। छोटे कमरे में रखा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। थाना में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज चेक की गई तो उसमें पाया गया कि 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक रोजाना कुछ अज्ञात लड़के मालखाने की खिड़की पर लगी लोहे की रॉड को मोड़कर कमरे में प्रवेश कर चोरी की गई है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की, जिसमें पांच किशोर की पहचान की गई।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि किशोरों की निशानदेही पर नगर थाना डेहरी के कुम्हार टोली निवासी मो. इमरान अली उर्फ मो. मोईन अली, पश्चिमी मोहन बिगहा निवासी मोहन सिंह चौहान, पानी टंकी निवासी सोनु कुमार सोनी को चोरी किया गया समान समेत पकड़ा गया। अभी तक 131 मोबाइल फोन, एक सिक्सर (सरकारी आर्मी), 8 कारतूस समेत अन्य सामग्री बरामद की गई है। चार किशोरों को बाल सुधारगृह और अन्य तीन अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





