
x
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश: मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इसी क्रम में जबलपुर में पुलिस ने इस कारोबार में शामिल दो महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से साढ़े सात लाख से अधिक की कीमत के मादक पदार्थ बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, जबलपुर की क्राइम ब्रांच एवं तिलवारा, भेड़ाघाट, कटंगी, माढ़ोताल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई मे दो महिलाओं सहित कुल सात आरोपी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 11 किलो 237 ग्राम गांजा जब्त किया और 30 किलो 631 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया है। गांजा की कीमत लगभग 5 लाख 61 हजार 850 रुपये और डोडा चूरा की कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी गई है। 50 हजार रुपये नकद जब्त किए गए है।
पुलिस की इस कार्रवाई में मादक पदार्थ की तस्करी में इस्तेमाल ट्रक, कार और स्कूटी जब्त किए गए हैं। इन आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत विभिन्न थानों में मामले दर्ज किए गए है। आरोपियों से पूछताछ जारी, नेटवर्क की जांच में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इस कारोबार में शामिल उन गिरोह की तलाश में भी पुलिस ड्यूटी है, जो शहर और शहर के बाहर मादक पदार्थों की आपूर्ति करते हैं।
Tagsजबलपुर पुलिसनशा तस्करीगांजा बरामदडोडा चूराएनडीपीएस एक्टमध्य प्रदेश पुलिसदो महिलाएं गिरफ्तारक्राइम ब्रांच कार्रवाईमादक पदार्थ तस्करीजबलपुर समाचारट्रक जब्तड्रग्स नेटवर्कJabalpur NewsMP PoliceDrug Trafficking.Jabalpur PoliceDrug TraffickingGanja recoveredDoda ChuraNDPS ActMadhya Pradesh PoliceTwo women arrestedCrime Branch actionTruck seizedDrugs Network
Next Story





