भारत

7 गिरफ्तार: 700 साल पुरानी बहुमूल्य मूर्ति की थी चोरी, आरोपी करने वाले थे ये काम

jantaserishta.com
8 March 2021 5:25 PM IST
7 गिरफ्तार: 700 साल पुरानी बहुमूल्य मूर्ति की थी चोरी, आरोपी करने वाले थे ये काम
x
पुलिस इस बरामदगी को एक बड़ी सफलता मान रही है.

लखनऊ में 700 साल पुरानी बेशकीमती अष्टधातु की मूर्ति चोरी कर तस्करी करने वाले 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके पास से भगवान पार्श्वनाथ की प्राचीन अष्टधातु की मूर्ति बरामद की गई है.

जानकारी के मुताबिक लखनऊ के थाना सरोजनी नगर पुलिस ने इस गिरोह को पकड़ा है. इनके पास से अष्टधातु की 700 साल पुरानी बेशकीमती अष्टधातु की मूर्ति बरामद की गई है. ये लोग इस मूर्ति को तस्करी करने वाले थे यह मूर्ति जैन धर्म के तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ की है.
बरामद की गई मूर्ति बेहद मूल्यवान है. इसके महत्व का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह 700 साल पुरानी है और इसका वजन 2 किलो 900 ग्राम के लगभग है. गिरफ्तार किए गए आरोपी इसे दूसरे देश भेजने की फिराक में थे.
पुलिस को सूचना मिली थी की व्यापारियों के माध्यम से यह मूर्ति बेचने वाले थे. पुलिस इस बरामदगी को एक बड़ी सफलता मान रही है. आने वाले दिनों में इस मामले में कई और लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है.
पुलिस इस मामले में सभी तस्करों खिलाफ कार्रवाई कर रही है, आरोपी सुनील बिहार के कटिहार रहने वाला है. दूसरा आरोपी राजू सिंह कानपुर का रहने वाला है. बाकी अन्य आरोपी राजकुमार निषाद, शिवकुमार सहित अन्य कई अन्य मुकदमों में भी वांछित हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story