भारत

6वीं कक्षा की छात्रा से किया दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश जारी

Shantanu Roy
18 March 2024 1:06 PM GMT
6वीं कक्षा की छात्रा से किया दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश जारी
x
गर्भवती होने पर मामलें का हुआ खुलासा
पंजाब। हमारे समाज में नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार और शारीरिक शोषण जैसी घटनाएं आम होती जा रही हैं। साहनेवाल थाने के एक इलाके में ऐसी ही घटना सामने आई है। थाना साहनेवाल के कंगनवाल इलाके में रहने वाली एक बेबस मां ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी बेटी के साथ कुछ दरिंदों ने रेप किया और उसे गर्भवती कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि 6वीं कक्षा में पढ़ने वाली उसकी नाबालिग बेटी के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले दो लड़के जो सगे भाई है, ने दुष्कर्म कर उसे गर्भवती कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी कंगनवाल की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में चौकी प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर मामले की गंभीरता को देखते हुए दो भाइयों शिव और महेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। साहनेवाल थाने के अंतगर्त आते कंगनवाल इलाके से इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां कंगनवाल इलाके में रहने वाली नाबालिग लड़की के साथ युवकों ने दुष्कर्म कर उसे गर्भवती कर दिया। घटना की शिकायत नाबालिग की मां ने पुलिस को दे दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि 6वीं कक्षा में पढ़ने वाली उसकी नाबालिग बेटी के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले दो लड़के जो सगे भाई है, ने दुष्कर्म कर उसे गर्भवती कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी कंगनवाल की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में चौकी प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर मामले की गंभीरता को देखते हुए दो भाइयों शिव और महेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Next Story