भारत
CORONA: भारत में 24 घंटे में 699 नए कोविड मामले, जानें कितनी मौतें हुई?
jantaserishta.com
21 March 2023 12:29 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारत में 24 घंटों में कोविड-19 के 699 नए मामले सामने आए हैं और दो मौतें हुईं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वर्तमान में देश में 6,559 सक्रिय मामले है। दो मौतों के साथ देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 30 हजार 808 हो गई है।
24 घंटों में 435 रोगियों के ठीक होने से ठीक होने वालों की संख्या 4,41,59,617 हो गई है। इसकी दर 98.79 प्रतिशत है।
इस बीच, दैनिक और साप्ताहिक सकारात्मकता दर क्रमश: 0.71 प्रतिशत और 0.91 प्रतिशत है।
साथ ही इसी अवधि में, देश भर में 97,866 परीक्षण किए गए, इससे कुल परीक्षण बढ़कर 92.04 करोड़ से अधिक हो गया।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 24 घंटों में 7,463 टीके सहित कोविड के खिलाफ 220.65 करोड़ टीके लगाए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





