भारत

कोरोना वायरस के 69 नए मामले, एक मरीज की गई जान

jantaserishta.com
16 April 2022 7:32 AM IST
कोरोना वायरस के 69 नए मामले, एक मरीज की गई जान
x
पढ़े पूरी खबर

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को मामूली गिरावट देखने को मिली है। राज्य में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 69 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा महामारी की वजह से एक मरीज की मौत हुई है। राज्य में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों की संख्या 681 पर रह गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 78,75,620 हो गए हैं और मृतकों की संख्या 1,47,827 पर पहुंच गई है। राज्य में गुरुवार को संक्रमण के 103 नए मामले आए थे और पांच लोगों की मौत हुई थी। जलगांव, नंदुरबार, हिंगोली, उस्मानाबाद, बुलढाणा, यवतमाल, वर्धा और भंडारा में संक्रमण का एक भी मामला नहीं है।
कल शाम से लेकर अब तक 132 मरीज बीमारी से उबर चुके हैं, जिससे संक्रमण मुक्त हुए लोगों की कुल संख्या 77,27,112 हो गई है। राज्य में स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 98.11 प्रतिशत है। मुंबई में संक्रमण के 44 नए मामले आए और एक मरीज की मौत हुई जो राज्य में शुक्रवार को कोरोना वायरस से मौत का इकलौता मामला है। कोविड-19 मृत्यु दर 1.87 प्रतिशत है। गुरुवार शाम से लेकर अब तक कोविड-19 के लिए 23,967 सैंपलों की जांच हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story