भारत

69 लोगों की मौत, भारी बारिश से मचा हाहाकार

jantaserishta.com
13 July 2022 8:31 AM IST
69 लोगों की मौत, भारी बारिश से मचा हाहाकार
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: देश में मॉनसून की एंट्री के बाद से ही विभिन्न राज्यों के लिए बारिश आफत लेकर आई है. महाराष्ट्र गुजरात समेत कई राज्य हैं, जहां पर भारी बारिश ने तबाही मचा दी है. लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, जबकि पॉश इलाकों में भी बारिश का पानी भर गया है. गुजरात में भारी बारिश से मची तबाही के बीच अब तक 69 लोगों की जान चली गई है. उधर, तेलंगाना में कई स्थानों पर निचले इलाकों में पानी भर गया है और गांवों के बीच सड़क संपर्क क्षतिग्रस्त हो गया है. आईएमडी ने कहा है कि आदिलाबाद और कुमराम भीम जिलों में कुछ स्थानों पर और मुलुगु में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश हुई है. उत्तराखंड के भी कई जिले भारी बारिश की चपेट में हैं. मौसम विभाग (IMD) ने देहरादून, पौड़ी, चम्पावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. जबकि पिछले 24 घंटों में केदारनाथ, पिथौड़ागढ़, कीर्ति नगर आदि में भारी बारिश हुई है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story