भारत

68 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने 22वीं मंजिल से कूद कर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
23 Nov 2022 12:57 PM IST
68 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने 22वीं मंजिल से कूद कर की आत्महत्या, मचा हड़कंप
x
जांच हो रही है।
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक सोसाइटी से 68 साल की बुजुर्ग महिला ने 22वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बिसरख थाना पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह महिला अपनी बेटी और दामाद के साथ ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चेरी काउंटी सोसाइटी में रहती थीं। पुलिस को इस मामले में अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस इससे शुरूआती तौर पर डिप्रेशन में उठाया हुआ कदम मानते हुए जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात लगभग 2.50 बजे एक महिला सुदेसना जाना, पत्नी सुंदरी मोहन जाना, उम्र करीब 68 वर्ष, के अपने सोसाइटी चेरी काउंटी से कूदने की सूचना मिली। ये महिला सोसाइटी के टावर बी 3/2205 में रहती थीं।
मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर आवश्यक कार्यवाही कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला अपनी बेटी प्रियंका जाना व दामाद तुषार कांत तरफदार के साथ वर्ष 2015 से यहां रह रहीं थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story