भारत

68 लाख की ठगी, आरोपी सोशल मीडिया की एक तस्वीर से पकड़ाया

jantaserishta.com
21 July 2023 2:59 PM IST
68 लाख की ठगी, आरोपी सोशल मीडिया की एक तस्वीर से पकड़ाया
x
ठेका दिलाने के नाम पर उसने 68 लाख रुपए ठग लिए।
रांची: रांची के एक एंटरप्रेन्योर अजय सिंह से 68 लाख रुपए की ठगी करने वाले शख्स विशाल कुमार पांडेय को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया है। रांची से दिल्ली गई पुलिस की टीम ने वहां की पुलिस की मदद से उसे द्वारका सेक्टर-17 में एक फ्लैट से गिरफ्तार किया। पुलिस उसे लेकर शुक्रवार को रांची पहुंचेगी। ठगी के मामले में पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।
दो दिन पहले सोशल मीडिया में विशाल की एक तस्वीर सामने आई, जिसमें वह चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की सदस्यता ले रहा था। इसी तस्वीर से रांची पुलिस को जानकारी मिली कि वह इन दिनों दिल्ली में ही टिका है।
इसके बाद उसकी गिरफ्तारी हो पाई। रांची के रहने वाले एंटरप्रेन्योर अजय सिंह से स्थानीय पंडरा थाने में उसके खिलाफ एफआईआर की थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि रेलवे का ठेका दिलाने के नाम पर उसने 68 लाख रुपए ठग लिए। यह मामला 2021 का था। एफआईआर में उन्होंने यह भी शिकायत की थी कि जब उन्होंने विशाल पांडे से रकम मांगी तो उसने जान से मार डालने की धमकी दी। विशाल पांडेय मूल रूप से बिहार के आरा का रहने वाला है। पुलिस ने वहां उसके मौलबाग स्थित आवास पर कई दफा छापामारी की थी, लेकिन वह हर बार चकमा देकर बच निकलता था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story