भारत

गृह मंत्रालय का बयान, देश में 678 कैदी सजा पूरी करने के बाद भी जेलों में बंद हैं

jantaserishta.com
21 March 2023 3:22 PM IST
गृह मंत्रालय का बयान, देश में 678 कैदी सजा पूरी करने के बाद भी जेलों में बंद हैं
x
जानें वजह.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| देश की जेलों में 678 कैदी ऐसे हैं जो अपनी सजा पूरी करने के बाद भी जुर्माना राशि का भुगतान न करने की वजह से विभिन्न जेलों में बंद हैं। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा ने मंगलवार को लोकसभा में ये जानकारी दी है।
लोकसभा में एक लिखित सवाल के जवाब में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार 31 दिसंबर 2022 तक की स्तिथि के अनुसार 678 दोषसिद्ध कैदी ऐसे हैं जो कि सजा पूरी करने के बाद भी जुमार्ना राशि का भुगतान न करने की वजह से जेलों में बंद हैं।
गृह राज्यमंत्री ने बताया कि इनमें सबसे ज्यादा 172 कैदी उत्तरप्रदेश की जेलों में बंद हैं। वहीं 75 महाराष्ट्र, 68 मध्यप्रदेश, 43 केरल और 41 उत्तराखंड की जेलों में बंद हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story