भारत

उत्तराखंड में कोरोना के 66 नए मामले, 1 संक्रमित की मौत

Rani Sahu
27 Feb 2022 9:42 PM IST
उत्तराखंड में कोरोना के 66 नए मामले, 1 संक्रमित की मौत
x
उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में कोरोना के 66 नए मरीज मिले हैं

देहरादून: उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में कोरोना के 66 नए मरीज मिले हैं. ऐसे में एक्टिव केसों की संख्या 982 हो गई है. वहीं, 25 मरीजों ने कोरोना को मात दी है. प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 1.20% है.

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभीतक प्रदेश में 91,289 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 86,857 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 95.15% है.
पिछले 24 घंटे का आंकड़ाः जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा देहरादून में 31 कोरोना मरीज मिले हैं. वहीं, अल्मोड़ा में 0, बागेश्वर में 0, चमोली में 9, चंपावत में 4, हरिद्वार में 8, नैनीताल में 1, पौड़ी गढ़वाल में 2, पिथौरागढ़ में 2, रुद्रप्रयाग में 3, टिहरी गढ़वाल में 1, उधम सिंह नगर में 0 और उत्तरकाशी में 5 नए संक्रमित मिले हैं.
उत्तराखंड में वैक्सीनेशन: प्रदेश में रविवार को 4,044 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन (Covid vaccination in Uttarakhand) हुआ है. अभी तक कुल 78,93,946 लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं. वहीं, 3 जनवरी से शुरू हुए 15 से 18 साल के बच्चों के टीकाकरण में अभी तक 2,45,061 बच्चों को फुल वैक्सीनेट किया गया है. जबकि 4,62,158 बच्चों को पहली डोज लग चुकी है.


Next Story