भारत

गणेश जी को चढ़ा 656 प्रकार के व्यंजनों का भोग, देखें वीडियो

Nilmani Pal
25 Sep 2023 2:05 AM GMT
गणेश जी को चढ़ा 656 प्रकार के व्यंजनों का भोग, देखें वीडियो
x
देखें वीडियो

बिहार। गया में गणेश महोत्सव के छठे दिन भगवान गणपति को 656 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया. शहर के आजाद पार्क में आयोजित श्री गणेश महोत्सव में आस्था का जन सैलाब उमड़ रहा है। छुट्टी का दिन रविवार होने की वजह से श्री गणेश के दर्शन-पूजन को शहर उमड़ पड़ा। शाम चार बजे के बाद आजाद पार्क श्रद्धालुओं की भीड़ से पट गया। भक्तों के कतार में लगकर श्री गणपति के दर्शन-पूजन किए। सुबह से लेकर रात 10 बजे तक भारी भीड़ रही।

गणपति उत्सव के छठे दिन रविवार को गणपति का विशेष रूप से पूजा-अर्चना की गई। श्री रामचरितमानस नवाह्न पारायण यज्ञ समिति की ओर से आयोजित विशेष पूजा में यजमान के अलावा भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। 1008 कमल के फूलों से गपणित का अभिषेक किया। समिति के अध्यक्ष व मुख्य यजमान शिवकैलाश डालमिया ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गणपति के चरणों ने कमल के फूल अर्पित कर सभी की खुशहाली की कामना की। मुख्य पुजारी सुरेंद्र पांडेय, राकेश पांडेय, दीपक पांडेय और रंजीत पांडेय ने पूरे विधान के साथ पूजा-अर्चना करायी। पूजा के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद के रूप में लड्डू का वितरण शुरू हुआ जो रात आरती तक जारी रहा।


Next Story