65 साल की बुजुर्ग का गैंगरेप, हैवानों ने प्राइवेट पार्ट में डाला मिर्ची पाउडर

महोबा. यूपी के महोबा (Mahoba) में कुछ लोगों ने महिला से दरिंदगी की इंतहा कर दी. जहां (65) वर्षीय बुजुर्ग महिला से घर में घुसकर चार दबंगों ने सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. यही नहीं महिला के चीखने चिल्लाने पर हवस के दरिंदों ने महिला के गुप्तांग में लाल मिर्च का पाउडर डालकर मौके से फरार हो गए है. महिला के परिजनों और पुलिस द्वारा हालत नाजुक होने पर महिला को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने तत्काल मौके पर पहुंच महिला से पूछताछ कर पुलिस टीम को आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





