भारत
65 साल का बुजुर्ग बना हैवान, 12 साल की बच्ची का किया रेप, फिर...
Rounak Dey
15 Sep 2021 9:23 AM GMT
x
वारदात को अंजाम देने के बाद वह गांव छोड़कर भाग गया...
जलना: महाराष्ट्र के जलना जिले में 65 साल के एक बुजुर्ग ने पड़ोस में मामा के घर रहने वाली 12 साल की बच्ची से रेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह गांव छोड़कर भाग गया था, लेकिन बच्ची की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। बुधवार को पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह घटना मंगलवार की है। बदनापुर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी बुजुर्ग के 5 बच्चे और पोते-पोती हैं। उसे देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ित आरोपी के घर के पास मामा के घर में रहती है।
मंगलवार को आरोपी बच्ची का मुंह बंदकर उसे जबरन अपने घर ले गया, जहां उसने उसके साथ रेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह गांव से भाग गया। बाद में बच्ची ने अपने मामा को आपबीती बताई तो उन्होंने पुलिस को शिकायद दी। पुलिस टीम गांव पहुंची और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया और संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
Rounak Dey
Next Story