भारत

दिल्ली में कोरोना के 6028 नए मामले, इतने लोगों की मौत

jantaserishta.com
25 Jan 2022 6:55 PM IST
दिल्ली में कोरोना के 6028 नए मामले, इतने लोगों की मौत
x

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना के मामलों में अब लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. कहा जा रहा है कि कोरोना की पीक गुजर चुकी है. पिछले 24 घंटे में राजधानी में कोरोना के 6028 नए मामले सामने आए हैं और 31 लोगों ने दम तोड़ दिया है.

संक्रमण दर भी 10.55% फीसदी पर पहुंच चुका है. सीएम केजरीवाल कह रहे हैं कि जल्द ही दिल्ली को पाबंदियों से मुक्त कर दिया जाएगा. लेकिन इन आंकड़ों के बीच दो आंकड़े ऐसे भी हैं जो चितां का विषय बने हुए हैं. दिल्ली में मामले जरूर कम हो गए हैं,लेकिन मरने वाले मरीजों की तादाद में ज्यादा फर्क नहीं आया है. आज भी तीस से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी है. इसके अलावा दिल्ली में कोरोना टेस्टिंग को लेकर भी विवाद है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो राजधानी में सिर्फ 42607 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है. अगर दो हफ्ते पहले तक की बात करें जब दिल्ली में कोरोना के रिकॉर्ड मामले आ रहे थे, तब राजधानी में 90 हजार से भी ज्यादा टेस्ट किए गए थे. ऐसे में दिल्ली में कोरोना टेस्टिंग काफी कम कर दी गई है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story