भारत

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में शाम 5 बजे तक 60.19 फीसदी मतदान, महाराष्ट्र में सबसे कम वोटिंग

Nil dhankar
7 May 2024 5:53 PM IST
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में शाम 5 बजे तक 60.19 फीसदी मतदान, महाराष्ट्र में सबसे कम वोटिंग
x
रायपुर/दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत देश के 11 राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर मतदान जारी है। शाम 5 बजे तक इन सभी सीटों पर 60.19 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान के राज्यवार आंकड़ों की बात करें तो शाम 5 तक पश्चिम बंगाल में 73.93 प्रतिशत और महाराष्ट्र में 53.40 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है।

अन्य राज्यों के मतदान प्रतिशत की बात करें तो गोवा में72.52, छत्तीसगढ़ में 66.87, असम में74.86, मध्य प्रदेश में 62.28, कर्नाटक में 53.40, उत्तर प्रदेश में 55.13 , गुजरात में 55.52 और बिहार में 56.01 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।

वहीं, दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव में 65.23 प्रतिशत मतदाता शाम 5 बजे तक वोटिंग कर चुके हैं।






Next Story