भारत

60 साल की महिला ने अपनी 80 साल की सास पर किया अत्याचार, जड़े थप्पड़ पे थप्पड़

jantaserishta.com
17 Jan 2025 9:30 AM IST
60 साल की महिला ने अपनी 80 साल की सास पर किया अत्याचार, जड़े थप्पड़ पे थप्पड़
x
वीडियो हुआ वायरल.
सूरत: गुजरात के सूरत शहर से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. मातृशक्ति सोसाइटी में रहने वाले परिवार की 60 साल की बुजुर्ग महिला ने अपनी 80 साल की सास को लात-घूंसों से पीटा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि 80 साल की बुजुर्ग महिला अपने बिस्तर के पास बैठी है. अचानक उनकी 60 वर्षीय बहू आती है और उन्हें लात मारकर हटा देती है. इसके बाद महिला अपनी बुजुर्ग सास को थप्पड़ मारती है. फिर लात से मारना शुरू कर देती है. बहू सास का हाथ पकड़कर खींचते हुए ले जाती है और थप्पड़ों की बौछार कर देती है. यह 40 सेकंड का वीडियो देखकर किसी का भी दिल दहल सकता है.
इस वीडियो को किसी ने सामाजिक संस्था से जुड़ी महिलाओं को भेजा. इसके बाद सामाजिक संस्था से जुड़ी महिलाएं पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंचीं और बुजुर्ग महिला का हाल जाना. सामाजिक संस्था से जुड़े कार्यकर्ता और वृद्धाश्रम के प्रतिनिधि भी वहां मौजूद थे. उन्होंने बुजुर्ग महिला के परिजनों से कहा कि अगर वे देखभाल नहीं कर सकते तो उन्हें वृद्धाश्रम पहुंचा दें.
पुलिस के सामने बुजुर्ग महिला की बहू से पूछताछ की गई, लेकिन वह वीडियो को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाई. हालांकि मौके पर पुलिस और सामाजिक कार्यकर्ताओं के सामने बहू बुजुर्ग महिला की देखभाल करने लगी.
सामाजिक संगठन को कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह घटना निंदनीय है. हमारी मांग है कि बुजुर्ग महिला को न्याय मिले. इस परिवार को यदि बुजुर्ग महिला की देखभाल में परेशानी हो रही है, तो उन्हें वृद्धाश्रम में भेज दिया जाए. बुजुर्ग महिला को इस तरह की प्रताड़ना सहनी न पड़े.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story