भारत

60 साल की महिला को 3.98 करोड़ का लगा चूना, सोशल मीड‍िया पर एक फ्रेंड र‍िक्वेस्ट स्वीकारना पड़ा भारी, जानिए पूरा मामला

jantaserishta.com
23 April 2021 5:14 PM IST
60 साल की महिला को 3.98 करोड़ का लगा चूना, सोशल मीड‍िया पर एक फ्रेंड र‍िक्वेस्ट स्वीकारना पड़ा भारी, जानिए पूरा मामला
x

सोशल मीड‍िया पर 5 महीने पहले बने दोस्त ने 60 साल की मह‍िला को ऐसा उलझाया क‍ि कुछ ही महीने में उसके खाते से 3.98 करोड़ रुपये चले गए. मह‍िला को जब इस बात का पता चला तो गुरुवार को यह मामला पुल‍िस के पास पहुंचा. यह वाकया महाराष्ट्र के पुणे ज‍िले का है.

पीटीआई की खबर के अनुसार, पुणे शहर में 60 साल की यह मह‍िला एक प्राइवेट फर्म में सीन‍ियर एक्जीक्यूट‍िव पोस्ट पर है. कुछ ही महीने में मह‍िला के खाते से 27 अलग-अलग अकाउंट में 207 ट्रांजेक्शन हुए ज‍िसमें मह‍िला के 3.98 करोड़ रुपये न‍िकल गए.
सायबर सेल के इंस्पेक्टर अंकुश च‍िंतामन ने बताया क‍ि अप्रैल 2020 में मह‍िला के पास सोशल मीड‍िया के माध्यम से ब्र‍िटेन से एक फ्रेंड र‍िक्वेस्ट आई. अगले 5 महीने में उस शख्स ने मह‍िला को कॉन्फ‍िडेंस में ल‍िया. एक द‍िन उस शख्स ने मह‍िला से कहा क‍ि बर्थडे ग‍िफ्ट के रूप में उसके पास उसने एक आईफोन भेजा है.
स‍ितंबर में कस्टम क्ल‍ियरेंस के नाम पर इस शख्स ने मह‍िला से पैसे वसूले और उससे कहा क‍ि पैकेट में ज्वैलरी और फॉरेन करेंसी है. बाद में उसे पता चला क‍ि उसके खाते का इस्तेमाल कर करीब 3 करोड़ 98 लाख 75 हजार 500 की रकम निकाल ली गई है.
सायबर सेल पुल‍िस स्टेशन में यह मामला आईपीसी और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत दर्ज कर ल‍िया गया है. अब इस मामले की जांच हो रही है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story