भारत

60 साल के शख्स ने फेंका प्रेमिका पर तेजाब, वजह हैरान कर देगी

jantaserishta.com
22 May 2022 12:39 PM IST
60 साल के शख्स ने फेंका प्रेमिका पर तेजाब, वजह हैरान कर देगी
x

बेतिया: बिहार के बेतिया से बॉलीवुड फिल्म की तरह एक प्रेम कहानी सामने आई है. ये कहानी पर्दे पर कुछ साल पहले आई अमिताभ बच्चन और जिया खान की फिल्म निशब्द से थोड़ी मिलती जुलती है. फिल्म में अमिताभ बच्चन का किरदार अभिनेत्री जिया के किरदार के साथ प्यार में पागल रहते हैं और बेतिया में रियल लाइफ लव स्टोरी में 60 वर्षीय शख्स एक महिला के प्यार में पागल रहता है. लेकिन इस अनोखी प्रेम कहानी में एक वक्त ऐसा आता है, जब बुजुर्ग प्रेमी 'डर' का शाहरुख खान बन जाता है.

दरअसल बेतिया में रहने वाले 60 साल के शख्स और 48 साल की महिला के बीच प्रेम संबंध थे. बच्चों को लेकर दोनों के प्यार में दूरी आ गई. इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि शख्स हैवान बन बैठा और अपनी प्रेमिका पर तेजाब फेंक दिया. यह घटना नरकटियागंज शिकारपुर थाना क्षेत्र के बरगजवा गांव की बताई जा रही है.
पीड़िता का आरोप है कि रात के समय जब वो अपने घर पर सो रही थी. उसी दौरान कासिम मियां नाम का शख्स चुपचाप उसके घर आया और तेजाब फेंक कर भाग गया. जिसकी वजह से वो बुरी तरह झुलस गई और सुबह परिजनों उसे अस्पताल में भर्ती कराया. गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया. महिला ने कैमरे के सामने अपने प्रेम प्रसंग कि बात से तो इनकार किया है. लेकिन दोनों के संबंध को लेकर गांव में चर्चा है
उधर, आरोपी शख्स का कहना है कि उसकी पत्नी की 12 साल पहले मौत हो गई थी. इसके बाद उसका महिला के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हुआ. दोनों के बीच कई सालों तक अच्छे संबंध रहे लेकिन बच्चों की वजह से मामला बिगड़ गया. फिर हम दोनों अलग हो गए. एक ही गांव में रहने की वजह से सामना हो जाता है. लेकिन हम अपना रास्ता बदल लेते हैं और बात तक नहीं करते.
आरोपी शख्स ने पुलिस को बताया कि उसके दोनों बच्चों की शादी हो चुकी है. लेकिन उसने अपनी प्रेमिका पर तेजाब नहीं फेंका है. उसे जबरन इस मामले में फंसाया जा रहा है. वहीं इस मामले पर नरकटियागंज शिकारपुर प्रभारी थानाध्यक्ष शकील अहमद ने बताया कि महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद, आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया है. महिला का बेतिया एक अस्पताल में इलाज चल रहा है और मामले की जांच की जा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story